अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 80वें दिन के काउंटडाउन पर गुरुवार को नगर में योग का माहौल नजर आया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग महोत्सव में विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए, जहां प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से