चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पोटका संथाल बस्ती के तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
चक्रधरपुर के पोटका स्थित संथाल बस्ती के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में शव दिखाई देने के बाद इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दिए जाने की बात सामने आई है।