झाझा: दानापुर रेलमंडल के सीएमएस ने झाझा पहुंचकर दुर्घटना राहत चिकित्सा यान का किया निरीक्षण
Jhajha, Jamui | Aug 30, 2024 दानापुर रेलमंडल के सीएमएस डाॅ. पीके मिश्रा झाझा पहुंचकर दुर्घटना राहत चिकित्सा यान का निरीक्षण किया और जो भी कमी थी उसे दूर करने का दिशा निर्देश दिया। सीएमएस ने बताया कि जल्द ही एक नया कोच दुर्घटना राहत चिकित्सा यान मुहैया करवाया जाएगा जिसमें अन्य नए आधुनिक संसाधन होगे। वही रेलवे पाॅली क्लिीनिक में स्टाॅफ सहित एंबुलेंस अन्य संसाधन की कमी की जानकारी ली।