झाझा: झाझा मुख्य बाजार स्थित गोयल भंवन में भाजपा का हुआ कार्यशाला कार्यक्रम
Jhajha, Jamui | Aug 29, 2024 1 सिंतबर से भाजपा की शुरू होने वाली सदस्यता अभियान को लेकर झाझा मुख्य बाजार स्थित गोयल भवन में पार्टी के नगर अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के जमुई जिला महामंत्री विनय पांडेय उपस्थित हुए। उन्होनें कहा कि हर बूथ पर दो सौ से अधिक नए सदस्य को जोड़ना है। उन्होनें आगे कहा कि 1 सिंतबर को इस अभियान की शुरूआत होगी।