झाझा: नारगंजो टहवा के बीच स्कूटी में बाइक ने मारी टक्कर, स्कूटी चालक हुआ घायल
Jhajha, Jamui | Aug 29, 2024 नारगंजो टहवा के बीच में एक स्कूटी में तेज रफ्तार बाइक चालक के द्वारा टक्कर मार देने से स्कूटी सवार घटना में घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान टहवा सिमराटांड गांव के रहने वाले मों. मैराज के रूप में हुई जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डाॅक्टर के द्वारा उसका इलाज किया गया। घायल ने बताया कि मै अपने स्कूटी से नारगंजो जा रहा था।