झाझा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय लौंगाय में अच्छी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जताया रोष
Jhajha, Jamui | Aug 28, 2024 उम विद्यालय लौंगाय में शिक्षा व्यवस्था की सुधार, बच्चों को मिलने वाले मध्याहन भोजन में सुधार सहित अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाया। ग्रामीण मिथुन कुमार, मोती रजक आदि ने बताया कि बच्चों को मीनू के अनुसार मध्याहन भोजन नही दिया जाता है। विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था भी चैपट हो चुकी है। एचएम से पूछे जाने पर वह ग्रामीणों पर ही उल्टा भड़क जाते है।