झाझा: कौआटोल गांव में जमीन विवाद में पिता पुत्र के साथ कि गई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Aug 30, 2024 जमीन विवाद को लेकर कौआटोल गांव में तीन लोगों के द्वारा पिता पुत्र के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। घायल की पहचान एतवारी यादव और उसका बेटा वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। घायल पिता पुत्र को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाॅ. बीके राय के द्वारा इलाज किया गया और फिर दोनो को बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया