लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार केएसएस कॉलेज में विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर पुतला फूंका
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज परिसर में शुक्रवार की दोपहर 12:40 पर विद्यार्थी परिषद के स्थानीय इकाई ने परीक्षा परिणाम गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला संयोजक मनीष यदुवंशी के द्वारा बताया गया कि राजनीतिक विज्ञान के एचओडी ने आंतरिक परीक्षा में गड़बड़ी किया है।