1700 विद्यार्थियों ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला रंगोली, जगाधरी में दिखा राष्ट्रभक्ति का अनोखा नजारा!
जगाधरी। सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत करीब 1700 विद्यार्थियों ने विशाल मानव श्रृंखला रंगोली बनाकर एकता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और देशभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के साथ हुआ। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों की इस अनूठी पहल की सराहना की।
🎙️ श्याम सिंह राणा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, समय और ऊर्जा का एक हिस्सा राष्ट्र निर्माण के लिए जरूर समर्पित करना चाहिए।
इस दौरान पूर्व मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह, एडीसी नवीन आहूजा, विद्यालय प्रधानाचार्य सतीश कुमार गर्ग सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी, शिक्षक और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
📸 1700 विद्यार्थियों की इस शानदार मानव श्रृंखला का पूरा वीडियो देखिए।
👉 वीडियो पसंद आए तो Like 👍 करें, Share 🔄 करें और अपनी राय Comment में जरूर बताएं।
राष्ट्रीय कदम न्यूज़ | खबर वही, जो आपके आसपास की हो।
#राष्ट्रीयकदम #राष्ट्रीयकदमन्यूज़ #Jagadhri #Yamunanagar #SevaSankalpAbhiyan #SanatanDharmaSchool #HumanChain #RashtraSeva #Patriotism #Students #ShyamSinghRana