पोड़ैयाहाट: गोड्डा बाजार में सरे शाम ज्वेलर्स से लूट और फायरिंग की घटना के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बाजार बंद करने का किया आह्वान
गोड्डा में आज सरे शाम अपराधियों ने तांडव मचा दिया। मुख्य बाजार के बीचों बीच ज्वेलरी दुकान में हथियारों के बल पर लूट पाट की घटना को अंजाम देकर आराम से बाइक से फरार हो गए।बदमाशों ने रखे सोने चांदी के आभूषण और नकदी भी लूट लिया है।चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सुरक्षा की मांग के साथ बाजार बंद का आह्वान कर दिया है।