#नवरात्रों में शांति देवी ने शुरू किया राजनीतिक जनसंपर्क अभियान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर कल्जीखाल ब्लॉक स्थित झाली माली माता मंदिर से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास पर चर्चा की। अभियान को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।