पातेपुर: पातेपुर के बरडीहा चौक स्थित दो दुकानों में अज्ञात चोरों ने की भीषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पातेपुर के बरडीहा चौक पर अज्ञात चोरों ने एक हार्ड बेयर एवं एक डेयरी दुकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने हार्डवेयर दुकान के छत में लगा एस्बेस्टस तोड़कर तथा डेयरी दुकान का गेट तोड़कर घटना को अंजाम दिया. दोनों दुकानों से लगभग एक लाख रुपए नगद तथा लाखों रुपए के सामनों की चोरी होने का अनुमान है।शनिवार की शाम 7 बजे दुकानदार ने मीडिया को जानकारी दी।