गोरखपुर: सरकारी अस्पतालों में हीट वेव के मरीजों को राहत देने के लिए बनाया गया कोल्ड रूम
भीषण गर्मी और लू के वजह से हीट वेव से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग में सरकारी अस्पतालों में हीट वेव से पीड़ित मरीजों को राहत देने के लिए कोल्ड रूम बनाया है। जहां पर कूलर का इंतजाम किया गया है, साथ ही मरीजों को ओआरएस का घोल ठंडे पानी के साथ देने का इंतजाम भी किया गया है।