प्रतापगढ़: एआरटीओ कार्यालय से बच्चों और टीचर सहित स्कूल बस को हंगामे के बाद छोड़ा गया, गर्मी में बच्चे और टीचर रहे हलकान
एआरटीओ दिलीप गुप्ता ने जेटीएस स्कूल बस को बच्चों व टीचर सहित पकड़ा, जिसके बाद एआरटीओ ने स्कूल बस को बच्चों व टीचर सहित आरटीओ कार्यालय में लाकर खड़ी कर ली। सूचना मिलते ही अभिभावकों व अन्य लोगों ने एआरटीओ कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। घंटों हंगामा होने के बाद एआरटीओ ने बच्चों व टीचर सहित स्कूल बस को छोड़ा है।