डिंडौरी: सुखलौडी ग्राम पंचायत के किसानों ने दनदना बांध की नहर के गेट सुधारने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत सुखलौडी के ग्रामीण किसानों दनदना नहर के गेट के सुधार को लेकर शनिवार दोपहर 3:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई । दरअसल ग्रामीण किसानों ने बताया कि नहर का गेट खराब हो गया है जिसके चलते निरंतर पानी बह रहा है जिसके कारण किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर समस्या के जल्द निराकरण को लेकर गुहार लगाई।