मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुर थाना के पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को शाम 4:00 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलटुटी मामले में तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जोगिया गांव से देवशरण मांझी, नटहा टाड़ से हबीब मियां और ग्राम टेसवार से रामकेश्वर महतो को गिरफ्तार किया गया है।