बीरपुर: गेनहरपुर पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन हेतु ग्रामसभा का हुआ आयोजन
बीरपुर प्रखंड के गेनहरपुर पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया अशोक पासवान ने की। मुखिया ने बताया कि इस पद हेतु कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे ।जिसमें सभी अहर्ताओं को पूरा करने वाले ऋषि कपूर को सर्वसम्मति से स्वच्छता पर्यवेक्षक पद हेतु चयन किया गया।