बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के जन सुराज के मुख्य संयोजक पद पर गुलशन निर्वाचित
बीरपुर प्रखंड के डीहपर निवासी गुलशन कुमार जन सुराज टीम बीरपुर प्रखंड के मुख्य संयोजक पद पर निर्वाचित हुए। बेगूसराय में हुई संपन्न चुनाव में गुलशन कुमार ने सर्वाधिक 47 मत लाकर बीरपुर प्रखंड के मुख्य संयोजक पद पर काबिज हुए । वहीं गेनहरपुर पंचायत के चंदन कुमार ने 36 मत लाकर उप संयोजक पद पर निर्वाचित हुए। इसमें कुल 4 दावेदारों ने अपना भाग्य आजमाया था।