बीरपुर: कांग्रेस पार्टी द्वारा महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर
मुजफ्फरा में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई
बीरपुर प्रखंड के मुजफ्फरा में कांग्रेस पार्टी द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उसके बाद युवा जुड़ेगा ,देश बढ़ेगा विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी रामसुंदर चौधरी ने की।