बीरपुर: बीरपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर का स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
बीरपुर थाना के स्थानांतरित थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पल्लव का सोमवार को बीरपुर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व थाना कर्मियों, चौकीदार व दफादार व ग्राम रक्षा दलों ने उन्हें चादर व फूल की माला मोमेंटो आदि से सम्मानित किया। विदित हो कि इंस्पेक्टर पल्लव का स्थानांतरण खगड़िया जिले में किया गया है।