बीरपुर: बीरपुर थाना के निकट पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
सोमवार को बीरपुर थाना की पुलिस द्वारा वरीय पदाधिकारी की निर्देशानुसार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।बेगूसराय बीरपुर संजात पथ पर बीरपुर थाना के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उक्त पथ से आवागमन कर रहे बाइक चालकों का हेलमेट , ड्राइविंग लाइसेंस, डिक्की समेत वाहनों के कागजात की जांच की गई। इस साथ ही दो हजार जुर्माना की राशि वसूल की गई।