*NH 46 पर दर्दनाक हादसा - सड़क पर बैठे गौवंश को ट्रक ने रौंदा, 10-11 गायों की मौत*
गुना। NH 46 हाईवे पर बीते दिनों दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर बैठे गौवंश को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में 10से 11 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। तस्वीरों में NH 46 शांति ढाबा के पास पर गौवंश सड़क पर पड़े दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर गायें बैठी थीं और हाईवे पर लाइट/बैरिकेडिंग न होने से हादसा हुआ।
सूचना के बाद भी काफी देर तक कोई जिम्मेदार विभाग मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों में गौवंश की लगातार हो रही मौतों को लेकर आक्रोश है।
सवाल यही - हाईवे पर बेसहारा गौवंश की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी..❓
*- दैनिक साधना न्यूज़, किशन कश्यप, गुना*
9098718522✍️✍️✍️सो Collector Office Guna SP Guna MP #गौरक्षक# kamando# #vairal vidio#