#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत जिला चिकित्सालय गुना में आयोजित रक्तदान शिविर में सम्मिलित हुए केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने की उम्मीद, रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री Jyotiraditya M Scindia ने कहा कि सेवा ही संकल्प है, सेवा ही समर्पण है। रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम भी है। रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का यह प्रयास किसी परिवार के लिए आशा और जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया गुरूवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, गुना के रेडक्रॉस भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं से आत्मीय मुलाकात की और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाना उनके सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर जैसे अभियान समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति हृदय से साधुवाद व्यक्त किया और समाज के अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आज जन्मदिवस है। उन्होंने पिछले 25 वर्षों में राज्य एवं केन्द्र में सेवा का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विश्व पटल पर गौरव प्राप्त किया है तथा देश के जन-जन का विकास हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सभी भारतवासी ‘विकसित भारत 2047’ के लिए अपना योगदान निरंतर देते रहें।
शिविर में गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरविन्द्र धाकड़, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्द गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर में सुबह से ही प्रतिभागियों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया शिविर में प्रशासिनक अधिकारी/कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिकों के सहयोग से जिला चिकित्सालय गुना में शाम 05 बजे तक 86 यूनिट रक्तदान हुआ।
#Guna
Narendra Modi CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh