#गुना - ड्रोन दीदी से रूबरू होंगे केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले के भ्रमण में दिनांक 18 सितम्बर को गुना के ग्राम बरखेड़ागिर्द में नमो ड्रोन दीदी श्रीमति किरण अहिरवार से संवाद कर ड्रोन उड़ाने का लाईव संचालन देखेंगे। श्रीमति किरण अहिरवारम.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत वंश स्व सहायता समूह ग्राम पगारा की निवासी है एवं समूह के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधि संचालित कर लखपति दीदी बन चुकी है।
श्रीमति किरण अहिरवार को भारत सरकार की प्रधानमंत्री महिला किसान ड्रोन केन्द्र योजना अंतर्गत कृषि कल्याण, उर्वरक एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नमो ड्रोन प्रदाय किया गया है। ड्रोन संचालन हेतु श्रीमति किरण को भोपाल एवं इंदौर स्थित प्रशिक्षण केन्द्र पर नमो ड्रोन चलाने का 10 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
#Guna #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner
1 views | Guna, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026