#गुना - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुना में विभिन्न विकास कार्यो दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गुना प्रवास के पहले दिन उन्होंने गुना शहर के चिंताहरण मंदिर से अंबेडकर चौक और नानाखेड़ी तक ₹30.47 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले थीम रोड एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की सौगात भी दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकास भी,विरासत भी मंत्र के अनुरूप गुना में हो रहे ये विकास कार्य शहर की तस्वीर को नई पहचान देंगे। इन परियोजनाओं के माध्यम से जहां बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी, वहीं शिक्षा, बिजली, सड़क और शहरी सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में भी गुना संसदीय क्षेत्र को नई गति मिलेगी।
गुना शहर में चिंताहरण मंदिर से अंबेडकर चौक तक ₹30.47 करोड़ रुपए की लागत से थीम रोड एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। विकसित होने वाला यह प्रोजेक्ट गैल और एचएफसीएल की सीएसआर फण्ड के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गैल और एचएफसीएल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना गुना के प्रवेश द्वार और प्रमुख मार्गों को 10 गुना अधिक सुंदर बनाने का कार्य करेगी। 07 किलोमीटर लंबा यह थीम रोड चिंताहरण मंदिर से प्रारंभ होकर अम्बेडकर चौक तक जाएगा।
चिंताहरण मंदिर के समीप आकर्षक एवं भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। जिसे पत्थरों से तैयार कर उस पर बारीक एवं कलात्मक नक्काशी की जाएगी। थीम रोड को रात्रि के समय आकर्षक रोशनी से भी सजाया जाएगा। जिससे इसकी सुंदरता और अधिक निखरेगी। थीम रोड आगे हनुमान चौराहा होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचेगा, जहां एक भव्य आर्च के ऊपर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुना की पहचान को आस्था से जोड़ते हुए कहा “मेरा गुना, आपका गुना, हमारा गुना श्रद्धा और धर्म का धाम है।”उन्होंने कहा कि गुना में प्रवेश करते ही लोगों का स्वागत करने वाला यह भव्य और कलात्मक द्वार शहर की एक विशिष्ट पहचान बनेगा। उन्होंने इस तरह की सुंदर और विशिष्ट आकृति वाले प्रवेश द्वार की कल्पना को गुना के लिए गौरव का विषय बताया।
सड़क और बिजली की सुविधाओं को मिला विस्तार
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने विनायक खेड़ी-मुहालपुर-खेजरा मार्ग की सड़क का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नवीन इंडस्ट्रियल एरिया के 33/11 केव्ही सब स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया। सड़क और विद्युत क्षेत्र की इन परियोजनाओं से स्थानीय आवागमन तथा औद्योगिक गतिविधियों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी।साथ ही नवनिर्मित जन सेवा कनेक्ट गुना पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया गया।
#Guna #स्वामित्व_योजना_MP #HappyBdayPMModi
#AshirwadKaDiya Narendra Modi Jyotiraditya M Scindia
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh