चित्तौड़गढ़: व्यापार महासंघ संस्थान की मेहनत रंग लाई, महीने के अंतिम रविवार को शहर के सारे मार्केट रहे बंद
व्यापार महासंघ संस्थान के आह्वान पर आज महीने के अंतिम रविवार को शहर के तमाम बाजार बंद रहे। इसके लिए विभिन्न संगठनों द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानो से महासंघ अध्यक्ष सुनील जागेटिया सहित पदाधिकारी लगातार संपर्क में थे। उसी का नतीजा रहा कि आज सारे मार्केट स्वत ही बंद रहे। शहर में सन्नाटा पसरा रहा। जागेटिया ने बताया कि 6 महीने पहले यह निर्णय किया गया था।