चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 285 मरीज ने बताई अपनी समस्या
चित्तौड़गढ़ के सुभाष चौक पर गुंजन मेडिकल के बाहर आज रविवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन आध्या एजुकेशन कंसल्टेंसी के प्रबंधक एवं डॉक्टर मनीष शर्मा द्वारा किया। गुंजन हेल्थ क्लीनिक के प्रबंधक डॉ ऋषि गोयल समाजसेवी नवरतन जीनगर व रेखा अग्रवाल ने बिश्नोई डेंटल केयर की हेड डॉ शारदा बिश्नोई को दुर्ग का छाया चित्र भेंटकर किया।