चित्तौड़गढ़: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट नगर परिषद आयुक्त ने शहर की सड़कों पर पानी छिड़कने का दिया आदेश
चित्तौड़गढ़ में हीट वेव्स से नहीं मिल रही राहत मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। गर्मी से राहत के लिए नगर परिषद आयुक्त चित्तौड़गढ़ रविंद्र सिंह यादव ने शहर में पानी छिड़काव करने के आदेश दिए। नगर परिषद की दमकल ने शहर भर में सड़कों पर पानी छिड़काव का कार्य शुरू किया। चित्तौड़गढ़ शहर में 46 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी का तापमान पहुंचा।