चित्तौड़गढ़: हीट वेव को देखते हुए मनरेगा श्रमिकों का टास्क कम कर कार्य समय सुबह 6:00 से 10:00 बजे तक किया जाए-जाडावत, पूर्व विधायक
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सरकार से भीषण गर्मी को देखते हुए मनरेगा के कार्य सुबह 6 से 10 बजे तक चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। बावजूद दो वक्त की रोटी की जुगत में मजदूर काम करने को विवश है। कई मजदूर हीट वेव का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।