बांदा ब्रेकिंग न्यूज़ | बड़ी कार्रवाई
यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3000 लीटर अवैध कोडीन सिरप बरामद
बांदा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ एवं थाना बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम से 100 ML की करीब 30 हजार बोतलें, कुल 3000 लीटर अवैध कोडीन सिरप बरामद किया है।
पुलिस ने डीसीएम को स्कॉर्ट कर रही कार को भी पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान कुल 4 संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस द्वारा बरामदगी और हिरासत में लिए गए आरोपियों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: बांदा, उत्तर प्रदेश
#Banda #UPSTF #BandaNews #CodeineSyrup #UPPolice
Banda, Banda | Sep 3, 2026