मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जनसुरक्षा हेतु अपील
माँ मंदाकिनी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
NDRF एवं अन्य बचाव दलों को सक्रिय रखते हुए जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है।
🙏 जिलाधिकारी चित्रकूट की ओर से जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि सतर्क रहें, नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा आवश्यकता होने पर बिना किसी देरी के सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग प्रदान करें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन का सहयोग करें
#Chitrakoot #FloodAlert #MandakiniRiver
Banda, Banda | Sep 1, 2026