चित्रकूट में मूसलाधार बारिश का कहर, कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ*त
चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कर्वी विकासखंड के ग्राम पंचायत बराछी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौ*त हो गई।
हादसे में मकान स्वामी कल्लू यादव (32 वर्ष), उनके 5 वर्षीय पुत्र अंश और 1 वर्षीय पुत्री की दुखद मृत्*यु हो गई। वहीं पत्नी कुंता देवी (30 वर्ष) और 4 वर्षीय पुत्री अंशिका घायल हुई हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए घायलों की विशेष निगरानी और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। आवास की व्यवस्था, बच्चों की शिक्षा तथा पात्रता के अनुसार पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एक परिवार पर बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि खुशियों का घर मातम में बदल गया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायल परिजनों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करे।
#Chitrakoot #HeavyRain #RainAlert
Banda, Banda | Sep 3, 2026