कुंडा: हथिगवां के कल्याणगढ़ से वृद्ध पर जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हथिगवां पुलिस ने ग्राम कल्यानगढ़ में सोते समय वृद्ध पर चाकू और पत्थर से हमला करने वाले आरोपी सुरेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 4 बजे अवैध संबंधों और पुलिस के डर से छिपाए गए साक्ष्यों के आधार पर यह सफलता मिली।