हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, निकाय चुनाव के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने का दिया संदेश
हनुमानगढ़ टाउन में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। टाउन पुलिस ने पैदल मार्च निकला। इस मार्च के जरिए लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और निकाय चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश पुलिस की ओर से दिया गया है। शहर के मुख्य मार्गो से यह पैदल मार्च निकाला गया।