बरेली: बरेली में हिन्दू सम्मेलन आयोजित, सामाजिक समरसता दिखी, मंत्री ने परोसा भोजन
बरेली में रविवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान आयोजित समरसता भोज में मंत्री पटेल ने भाई-बहनों को स्वयं भोजन परोसा और उनके साथ पंक्ति में बैठकर भोजन ग्रहण किया।