घाटीगांव: पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग पर हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट
ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मारपीट की घटना सामने आई है। गांव सीहना का चक में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों ने एक बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा सोमवार सुबह 9 बजे दी गई।