रील की धुन, बेखौफ जुनून: मटेरा में कानून को ठेंगा दिखाते रीलबाज, पुलिस की खामोशी पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मटेरा का वो वीडियो जिसमें युवक पृष्ठभूमि में 'दिल पे ज़ख्म खाते हैं...' शायरी गाते/सुनाते हुए स्टंट या नाटकीय अंदाज में रील बना रहा है। स्क्रीन पर लाल रंग में
दिल पे ज़ख्म खाते हैं... जान से गुजरते हैं!"
शायरी की इन पंक्तियों के साथ बहराइच का मटेरा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। बेखौफ रीलबाज, कैमरे का एंगल और कानून की परवाह से परे एक युवक का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है।
सड़क हो या सार्वजनिक जगह, इन रीलबाजों के लिए न तो अपनी जान की फिक्र है और न ही दूसरों की सुरक्षा का ख्याल। मटेरा थाना क्षेत्र से सामने आए इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा है, बल्कि स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
जब युवक बेखौफ होकर बीच राह रील बना रहा था, तब गश्त करने वाली पुलिस कहां थी?
क्या मटेरा इलाके में रीलबाजों के सिर से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है?
आए दिन ऐसे वीडियो सामने आने के बावजूद कड़े कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न सिर्फ सनसनी फैलाई है, बल्कि पुलिस की सतर्कता और निगरानी पर भी सवाल दागे हैं। अब देखना यह होगा कि बहराइच पुलिस और मटेरा थाना प्रशासन इस वायरल वीडियो का क्या संज्ञान लेती है और इस 'शायर रीलबाज' पर क्या कार्रवाई होती है।
Bahraich, Bahraich | Sep 6, 2026