बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच
शुरू मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित तीन दिवसीय
मारवाड़ी प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के आठवें संस्करण का
भव्य शुभारंभ हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि
भाजपा सांसद डॉ. आनंद गोंड ने किया। इस दौरान उन्होंने
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल
आयोजनों से युवाओं में टीम भावना, आपसी सहयोग और
खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
करना है।लगातार आठवें वर्ष आयोजित हो रही इस
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा
उत्साह देखने को मिल रहा है।अगले तीन दिनों तक स्टेडियम
में चौकों और छक्कों की गूंज के साथ क्रिकेट का रोमांच
देखने को मिलेगा।