सागर नगर: कचरोंदा की विधवा महिला ने बेटे का अपहरण कर फिरौती मांगने का लगाया आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
खुरई थाना अंतर्गत ग्राम कचरोंदा की रहने वाली विधवा महिला गुड्डी बाई शुक्रवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंची जहां उन्होंने गांव के दबंग कल्लू यादव पर उनके बेटे सत्यभान यादव उम्र 18 साल अपहरण करने व बेटे को वापस करने के बदले ₹20000 मांगने के आरोप लगाए हैं। गुड्डी बाई का कहना है कि खुरई थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद एसपी कार्यालय आई हूँ।