महिदपुर के वार्ड क्रमांक 13 में अयोध्या बस्ती से गणेश चौपाटी तक सीसी रोड का निर्माण होगा। जिसको लेकर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे नगर पालिका द्वारा यह कार्यवाही की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजा यादव ने बताया कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत अयोध्या बस्ती से गणेश चौपाटी तक सीसी रोड का निर्माण हो रहा है।