हुज़ूर: भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 लाख का 2,095 किलो से ज़्यादा घी किया ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Aug 7, 2026 भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,12 लाख का 2,095 किलो से ज्यादा घी जब्त। पटेल नगर में यह कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। जब्त घी की कीमत करीब 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।