पोड़ैयाहाट: हूल दिवस के मौके पर पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने ग्राम नूनबटा में अमर शहीद सिदो कान्हु की प्रतिमा का किया अनावरण
हूल दिवस के मौके पर मंगलवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने नूनबटा में अमर शहीद सिदो कान्हु की प्रतिमा का अनावरण किया। हूल क्रांति के महानायक सिद्धू, कान्हू, चाँद और भैरव सहित सभी वीर शहीदों को उन्होंने प्रणाम करते हुए कहा कि 30 जून 1855 को अन्याय, शोषण और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध शुरू हुआ यह महान जन आंदोलन आज भी हमें संघर्ष की प्रेरणा देता है।