Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

लोगों के बेवजह चक्कर ना लगवाकर संभव कार्य को अतिशीघ्र करें: डीएमसी - डीएमसी हरबीर सिंह ने समाधान शिविर में लोगों की सुनी समस्याएं भिवानी, 22 जून। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीएमसी हरबीर सिंह की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। समाधान शिविर में बापोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला संतरा ने विरासत इंतकाल करवाने की शिकायत पर डीएमसी ने राजस्व विभाग के अधिकरियों को निर्देश दिए कि वे लोगों के बेवजह चक्कर न लगवाएं और जो कार्य होने संभव हैं, उनको शीघ्र करें ताकि किसी को परेशानी ना हो। नया बाजार निवासी ईश्वर द्वारा रखी गई बिजली मीटर लगाने में अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने संबंधित समस्या की सुनवाई करते हुए डीएमसी ने संबंधित कर्मचारी के विरूद्घ विभागीय कार्रवाई अमल में लाने की चेतावनी दी। डीएमसी के समक्ष पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने तालू लिंक ड्रेन से सरकंडों एवं झाडिय़ों की सफाई करवाने, बडेसरा निवासी हवा सिंह ने खेत के लिए रास्ता दिलवाने तथा सेक्टर-13 निवासी रामकिशन शर्मा ने जर्जर मकान का सर्वे करवाने एवं ट्रांसफार्मर लगवाने, गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने भिवानी शहर में खाद्य सामग्री में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने, हालू मोहल्ला निवासी रवि कुमार ने चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई करवाने, गैरसरकारी सदस्य अनिल सोलंकी ने नॉर्दन रेलवे पुल के साथ सर्विस रोड़ का सही ढंग़ से निर्माण करवाने तथा गैरसरकारी सदस्य रामकिशन हलवासिया ने हालूवास में पेयजल समस्या के समाधान करवाने की शिकायत रखी। बडेसरा निवासी सुंदर सिंह ने मकान में आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने, मुंढ़ाल खुर्द निवासी ऋषिकेश ने डाकघर में गबन की जांच करवाने, राजीव कॉलोनी से जन कल्याण सेवा समिति के प्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र चौक की सडक़ की मरम्मत तथा भगत सिंह चौक से नेताजी सुभाष चंद्र चौक पर बिजली की तारों को दुरूस्त करवाने, बापोड़ा निवासी वेद प्रकाश ने सोलर सब्सिडी दिलवाने, रतेरा निवासी रमन कुमार एवं सुखविंदर ने गली से अवैध कब्जे हटवाने, बवानीखेड़ा निवासी अमरपाल एवं यशवंत ने आंधी में क्षतिग्रस्त सोलर प्लेटों को दोबारा लगवाने, बलियाली निवासी संतो देवी ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने तथा कृति नगर निवासी सुखबीर ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई करवाने की समस्या डीएमसी के समक्ष रखी। इसी प्रकार से डीएमसी के समक्ष आदर्श नगर निवासी राजकुमार ने मकान नंबर 24-ए एवं 23-बी की फाईल निकलवाने, चैनपुरा निवासी सूरजभान ने फिरनी व जोहड़ पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने, वार्ड नंबर 9 की मंजू ने सीवर की सफाई करवाने तथा बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगवाने, विद्या नगर निवासी ने मंदिर में लगे बड़े-बड़े घंटों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने, प्रमिला, अजय कुमार, अंगूरी देवी, नीलम, मोहित शर्मा, प्रियंका, शशि देवी व बिमला ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज आय को कम करवाने शिकायत रखीं। डीएमसी ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

MORE NEWS

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने घर में चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जगपाल निवासी विद्या नगर, भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 02.02.2026 को उनके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जून 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को नया बस स्टैंड, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू पुत्र गौतम निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।*

जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है तथा वर्तमान में बैंक कॉलोनी, भिवानी में रहकर ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोपी के विरुद्ध जिला भिवानी में चोरी के कई मामले पूर्व में भी दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है।

*पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें 04 सोने की अंगूठी, 04 सोने के कानों के बाले, सोने की दो चांद-पतरी, तीन चांदी की मूर्तियां, 04 जोडी चांदी की पाजेब तथा आठ चांदी के सिक्के शामिल हैं।*

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने घर का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में घरों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने घर में चोरी की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जगपाल निवासी विद्या नगर, भिवानी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 02.02.2026 को उनके परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें रिश्तेदारों के माध्यम से सूचना मिली कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जून 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को नया बस स्टैंड, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू पुत्र गौतम निवासी बैंक कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई है।* जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है तथा वर्तमान में बैंक कॉलोनी, भिवानी में रहकर ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। आरोपी के विरुद्ध जिला भिवानी में चोरी के कई मामले पूर्व में भी दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है। *पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें 04 सोने की अंगूठी, 04 सोने के कानों के बाले, सोने की दो चांद-पतरी, तीन चांदी की मूर्तियां, 04 जोडी चांदी की पाजेब तथा आठ चांदी के सिक्के शामिल हैं।* गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अधिवक्ता के चेंबर से रुपये व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अधिवक्ता के चेंबर से बैग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 12.05.2026 को अधिवक्ता भीम सिंह ने थाना सिविल लाइन भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चेंबर में बैठकर न्यायालय संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग चेंबर में रखा हुआ था। कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति उनके चेंबर से बैग चोरी कर ले गया। चोरी किए गए बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जून 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही हरि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को भगत सिंह चौक, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविकांत पुत्र प्रहलाद निवासी गांव कलिंगा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

*पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अधिवक्ता का चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।*

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं, अभियोग में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।

*सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने अधिवक्ता के चेंबर से रुपये व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अधिवक्ता के चेंबर से बैग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 12.05.2026 को अधिवक्ता भीम सिंह ने थाना सिविल लाइन भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चेंबर में बैठकर न्यायालय संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग चेंबर में रखा हुआ था। कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति उनके चेंबर से बैग चोरी कर ले गया। चोरी किए गए बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 21 जून 2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही हरि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को भगत सिंह चौक, भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविकांत पुत्र प्रहलाद निवासी गांव कलिंगा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* *पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अधिवक्ता का चोरी किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।* प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं, अभियोग में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ : विद्यार्थियों की पढ़ाई राम भरोसे
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
दबाव की नीति से बीएलओ परेशान, 24 घंटे में दो बार मांगी जा रही रिपोर्ट : सुमेर आर्य
भिवानी, 22 जून : हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश में 15 जून से शुरू हुए गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (रजि.) ने कड़ा रोष प्रकट किया है। संघ का आरोप है कि इस कार्य के चलते जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है, वहीं दूसरी तरफ फील्ड में तैनात शिक्षकों पर अधिकारियों द्वारा अमानवीय और अनावश्यक मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में संघ की ओर से सोमवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त व प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान सूरजभान जटासरा व जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान अजीत राठी, जिला सचिव सुमेर आर्य, लाजपत जाखड़, खंड प्रधान संजय गौरीपुर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश कुंगड़, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजबीर सिंह, पवन कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया।
      हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्ज फैडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अनेक विद्यालय लगभग पूरी तरह से खाली हो गए है। जब शिक्षक ही स्कूलों में नहीं होंगे, तो विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रभावित होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानाचार्यों, पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को सुपरवाइजर तथा कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें मुख्य शैक्षणिक कार्य से दूर किया जा रहा है। इन नोडल अधिकारियों को हजारों फार्मों की ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच तथा मिलान करने के अव्यावहारिक लक्ष्य सौंपे जा रहे हैं ।
      उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि एसआईआर के गणना प्रपत्रों को भरने के लिए पूरा एक महीना निर्धारित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बीएलओ पर अविश्वास जताते हुए चार-पांच दिनों के भीतर ही सभी गणना प्रपत्र वितरित करने का टारगेट दिया जा रहा है और दिन में दो-दो बार गूगल शीट के माध्यम से जबरन रिपोर्ट मांगी जा रही है।
     इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकांश मतदाता गणना प्रपत्र स्वयं भरने में सक्षम नहीं हैं, जिसके कारण त्रुटियों को ठीक करने और पूरा प्रपत्र भरने का सारा बोझ अकेले बीएलओ (शिक्षक) पर आ गया है। बिना किसी सहायक या तकनीकी कर्मचारी के यह कार्य अकेले करना बेहद कठिन और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने वाला है। बीएलओ पर बनाए जा रहे इसी तरह के मानसिक दबाव के कारण पूर्व में अन्य राज्यों से आत्महत्या जैसी कई दुखद और अमानवीय घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
      शिक्षक संघ ने सरकार और चुनाव आयोग को कानूनी प्रावधानों की याद दिलाते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 24 एवं 27 में यह स्पष्ट रूप से अंकित है कि शिक्षकों से किसी भी प्रकार का गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जा सकता। अधिनियम के तहत प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम 200 दिन और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए 220 दिन का अनिवार्य अध्यापन सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में महीनों तक चलने वाले चुनावी व प्रशासनिक सर्वे कार्यों में शिक्षकों को झोंकना न सिर्फ आरटीई की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।
      रोष प्रदर्शन कर रहे जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दो-टूक शब्दों में सरकार के सामने अपनी मांगें रखी कि गहन पुनरीक्षण और बीएलओ जैसे कार्यों के लिए अलग से योग्य और शिक्षित बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति की जाए, शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से इन अतिरिक्त ड्यूटी से मुक्त कर वापस कक्षाओं में भेजा जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों पर बनाया जा रहा यह अनावश्यक और अनुचित प्रशासनिक दबाव तुरंत बंद नहीं किया गया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ : विद्यार्थियों की पढ़ाई राम भरोसे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी दबाव की नीति से बीएलओ परेशान, 24 घंटे में दो बार मांगी जा रही रिपोर्ट : सुमेर आर्य भिवानी, 22 जून : हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई है। प्रदेश में 15 जून से शुरू हुए गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (रजि.) ने कड़ा रोष प्रकट किया है। संघ का आरोप है कि इस कार्य के चलते जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रही है, वहीं दूसरी तरफ फील्ड में तैनात शिक्षकों पर अधिकारियों द्वारा अमानवीय और अनावश्यक मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में संघ की ओर से सोमवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त व प्रदेश सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा। इस दौरान प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान सूरजभान जटासरा व जिला सचिव धर्मवीर सिंह भाटी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान अजीत राठी, जिला सचिव सुमेर आर्य, लाजपत जाखड़, खंड प्रधान संजय गौरीपुर, अजय कुमार, संजय कुमार, राजेश कुंगड़, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजबीर सिंह, पवन कुमार आदि नेताओं ने संबोधित किया। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्ज फैडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में बताया कि गहन पुनरीक्षण कार्य में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई है। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अनेक विद्यालय लगभग पूरी तरह से खाली हो गए है। जब शिक्षक ही स्कूलों में नहीं होंगे, तो विद्यार्थियों की पढ़ाई का प्रभावित होना लाजमी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ प्रधानाचार्यों, पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों को सुपरवाइजर तथा कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी बनाकर उन्हें मुख्य शैक्षणिक कार्य से दूर किया जा रहा है। इन नोडल अधिकारियों को हजारों फार्मों की ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच तथा मिलान करने के अव्यावहारिक लक्ष्य सौंपे जा रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि हालांकि एसआईआर के गणना प्रपत्रों को भरने के लिए पूरा एक महीना निर्धारित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा बीएलओ पर अविश्वास जताते हुए चार-पांच दिनों के भीतर ही सभी गणना प्रपत्र वितरित करने का टारगेट दिया जा रहा है और दिन में दो-दो बार गूगल शीट के माध्यम से जबरन रिपोर्ट मांगी जा रही है। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अधिकांश मतदाता गणना प्रपत्र स्वयं भरने में सक्षम नहीं हैं, जिसके कारण त्रुटियों को ठीक करने और पूरा प्रपत्र भरने का सारा बोझ अकेले बीएलओ (शिक्षक) पर आ गया है। बिना किसी सहायक या तकनीकी कर्मचारी के यह कार्य अकेले करना बेहद कठिन और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने वाला है। बीएलओ पर बनाए जा रहे इसी तरह के मानसिक दबाव के कारण पूर्व में अन्य राज्यों से आत्महत्या जैसी कई दुखद और अमानवीय घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शिक्षक संघ ने सरकार और चुनाव आयोग को कानूनी प्रावधानों की याद दिलाते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 24 एवं 27 में यह स्पष्ट रूप से अंकित है कि शिक्षकों से किसी भी प्रकार का गैर-शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जा सकता। अधिनियम के तहत प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम 200 दिन और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए 220 दिन का अनिवार्य अध्यापन सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे में महीनों तक चलने वाले चुनावी व प्रशासनिक सर्वे कार्यों में शिक्षकों को झोंकना न सिर्फ आरटीई की मूल भावना के खिलाफ है, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। रोष प्रदर्शन कर रहे जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने दो-टूक शब्दों में सरकार के सामने अपनी मांगें रखी कि गहन पुनरीक्षण और बीएलओ जैसे कार्यों के लिए अलग से योग्य और शिक्षित बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति की जाए, शिक्षकों को तुरंत प्रभाव से इन अतिरिक्त ड्यूटी से मुक्त कर वापस कक्षाओं में भेजा जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षकों पर बनाया जा रहा यह अनावश्यक और अनुचित प्रशासनिक दबाव तुरंत बंद नहीं किया गया, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

थाना तोशाम पुलिस ने खानक पहाड़ में फर्जी पर्ची के साथ गाड़ी की एंट्री करके पत्थर चोरी कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।*

*पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से तीन मोबाइल फोन, एक प्रिंटर तथा वारदात में प्रयोग किया गया पत्थरों से भरा एक डंपर बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में धोखाधड़ी, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने खानक पहाड़ में बिना वैध पर्ची के पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जसवीर, प्रोजेक्ट मैनेजर, HSIIDC द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा खानक पहाड़ में बिना पर्ची पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री करवाई जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार दिनांक 18.06.2026 को एक वाहन खानक पहाड़ में प्रवेश करता पाया गया, जिसका कोई ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। 

मामले की जांच के दौरान दिनांक 20.06. 2026 को थाना तोशाम के एएसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

- सोनू पुत्र राजेश निवासी दरियापुर।
- मनदीप पुत्र राज्यपाल निवासी खानक।
- विजेंद्र पुत्र सत्यवान निवासी बिड़ोला के रूप में हुई है।

*पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोनू के कब्जे से एक प्रिंटर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी मनदीप से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि आरोपी विजेंद्र के कब्जे से पत्थरों से भरा एक डंपर बरामद किया गया, जिसका प्रयोग वारदात में किया गया था।*

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि आरोपी मनदीप फर्जी तरीके से समय एवं तारीख बदलकर तथा ट्रक का नंबर परिवर्तित कर नकली पर्ची तैयार करता था। इसके बाद वह उक्त पर्ची आरोपी सोनू को देता था। सोनू प्रिंटर की सहायता से उसकी प्रिंट कॉपी निकालकर गाड़ी चालक विजेंद्र को उपलब्ध कराता था, जिसके आधार पर वाहन की अवैध एंट्री करवाई जाती थी।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

थाना तोशाम पुलिस ने खानक पहाड़ में फर्जी पर्ची के साथ गाड़ी की एंट्री करके पत्थर चोरी कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।* *पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से तीन मोबाइल फोन, एक प्रिंटर तथा वारदात में प्रयोग किया गया पत्थरों से भरा एक डंपर बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में धोखाधड़ी, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम पुलिस ने खानक पहाड़ में बिना वैध पर्ची के पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री कर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जसवीर, प्रोजेक्ट मैनेजर, HSIIDC द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा खानक पहाड़ में बिना पर्ची पत्थर से भरे वाहनों की अवैध एंट्री करवाई जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत के अनुसार दिनांक 18.06.2026 को एक वाहन खानक पहाड़ में प्रवेश करता पाया गया, जिसका कोई ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान दिनांक 20.06. 2026 को थाना तोशाम के एएसआई राजेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान: - सोनू पुत्र राजेश निवासी दरियापुर। - मनदीप पुत्र राज्यपाल निवासी खानक। - विजेंद्र पुत्र सत्यवान निवासी बिड़ोला के रूप में हुई है। *पुलिस टीम द्वारा आरोपी सोनू के कब्जे से एक प्रिंटर एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। आरोपी मनदीप से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जबकि आरोपी विजेंद्र के कब्जे से पत्थरों से भरा एक डंपर बरामद किया गया, जिसका प्रयोग वारदात में किया गया था।* पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि आरोपी मनदीप फर्जी तरीके से समय एवं तारीख बदलकर तथा ट्रक का नंबर परिवर्तित कर नकली पर्ची तैयार करता था। इसके बाद वह उक्त पर्ची आरोपी सोनू को देता था। सोनू प्रिंटर की सहायता से उसकी प्रिंट कॉपी निकालकर गाड़ी चालक विजेंद्र को उपलब्ध कराता था, जिसके आधार पर वाहन की अवैध एंट्री करवाई जाती थी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026