करकी से सोनभद्र मसीरा घाट में माँ दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली मसीरा बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत चिंताजनक है।
परम सौभाग्य और माता रानी की कृपा रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से जयसिंहनगर अस्पताल पहुँचाया गया है, जहाँ चिकित्सकों द्वारा मुस्तैदी से इलाज जारी है। हम सभी भाई-बहनों के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की मंगल कामना करते हैं।🙏