बिहारीगंज: न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मेधावी बच्चे सम्मानित
सेंट जेवियर्स स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डायरेक्टर एनके गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, सीबीएसई दसवीं में 92.4 प्रतिशत अंक लाने वाली छात्रा इशिका राज को भी सम्मानित किया गया ।