काको: मंडल कारा में लगा बंदी दरबार, कैदियों ने उठाईं अपनी समस्याएं
Kako, Jehanabad | Apr 20, 2026 जहानाबाद मंडल कारा में आयोजित बंदी दरबार में कैदियों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। किसी ने कानूनी सहायता नहीं मिलने, तो किसी ने सुनवाई में देरी की शिकायत की। मुलाकात व्यवस्था, पेयजल व आरओ खराब होने का मुद्दा भी उठा। अपर समाहर्ता तेज नारायण राय ने सभी शिकायतें संकलित कर समाधान के लिए आगे बढ़ाने का निर्देश।