रामगढ़: रामगढ़ पुलिस की जनता से अपील, बच्चा चोरी की अफवाहों से न घबराएं, संदेह होने पर तुरंत थाना या 112 पर दें सूचना
जिले में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस से वार्ता करते हुए कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी करने का संदेह हो तो स्वयं कार्र