इटारसी: तिलक सिंदूर मंदिर में रिटायर्ड टीआई की पत्नी से चेन स्नैचिंग, मामला दर्ज कर जांच शुरू
इटारसी के तिलक सिंदूर मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाला गिरोह सक्रिय रहा। मंगलवार को दोपहर करीब 3.30 बजे पथरौटा थाने से मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बदमाश गिरोह की एक महिला ने रिटायर्ड टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात दर्शन करने के दौरान भीड़ के बीच हुई, इस वजह से वारदात हुई।