फूलपुुर: भाजपा मीडिया प्रभारी के घर पर बम चलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फूलपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरपति पुर जहाँ पर भाजपा मीडिया प्रभारी के घर बम मारने की घटना सामने आई थी।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद था।मंगलवार लगभग 03 बजे सरायइनायत पुलिस ने अनिल बिन्द पुत्र अमृत लाल बिन्द को गिरफ्तार किया।अभियुक्त के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में सरायइनायत पुलिस रही।