फूलपुुर: चकिया गांव में शराब की दुकान बंद करवाने को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन, वीडियो आया सामने
फूलपुर तहसील क्षेत्र के चकिया गांव में शराब की दुकान बन्द करवाने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।सोमवार लगभग 02 बजे एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बताया गया कि गांव में शराब की दुकान का महिलाएं विरोध कर रही है।दर्जनों की संख्या में महिलाएं हाथों में बोर्ड लेकर नारेबाजी करते नज़र आई।दावा किया गया कि शराब की दुकान बन्द करने को लेकर विरोध किया गया।